मेरठ, अप्रैल 20 -- अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सर्व समाज के लोगों ने शॉप्रिक्स मॉल से दिल्ली रोड होते हुए शताब्दीनगर 4सी तक भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान धर्म और सामाजिक समरसता का संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि योगी अर्जुन नाथ का ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, गन्ना समिति चेयरमैन दीपक राणा और बीके एकेडमी के अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने शोभायात्रा को रवाना किया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए पानी, शरबत, शिकंजी और जल...