हरदोई, अप्रैल 19 -- हरपालपुर, संवाददाता। क्षेत्र के चौंसार गांव में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्री रामजानकी मंदिर से विधि-विधान पूर्वक पूजन के बाद शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु बैंड की धुन पर थिरकते नजर आए, जबकि हाथों में धर्म ध्वजा लिए युवाओं ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजकों ने यात्रा के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की, जिसका सभी ने पालन किया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अमरेश दीक्षित, गोविंद तिवारी, रजनीकांत त्रिवेदी, गोपाल तिवारी, अनुराग तिवारी, चमन मिश्रा और नितिन सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.