भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम 19 को
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। द्विज सहायता समिति के तत्वावधान में 19 अप्रैल रविवार को श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर मेला मैदान में कार्यक्रम किया जाएगा। आयोजन के तहत सुबह 9 बजे से 10 बजे तक भगवान परशुराम का विधि-विधान से पूजन एवं आरती की जाएगी। इसके उपरांत सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में विप्र समाज के होनहार युवाओं, वरिष्ठ महानुभावों एवं समिति के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की 19 को मनेगा जन्मोत्सव यह भी पढ़ें- परशुराम के अवतरण दिवस पर होगी भव्य आरती यह भी पढ़ें- परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.