मधुबनी, अप्रैल 20 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान के स्थापना स्थल मेहथ झंझारपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ सोमवार को मनाया गया। संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर आशुतोष कुमार झा 'संतोष' ने प्रदेश महासचिव गणेश मिश्रा के साथ भगवान परशुराम की प्राकट्य तिथि अक्षय तृतीया पर विशेष पूजा-अर्चना की और समाज के सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की। मौके पर ई. झा ने बताया कि संगठन के 20 वर्ष पूरे होना गर्व की बात है। बिहार, झारखंड सहित देशभर में संगठन के बैनर तले करीब 26 स्थानों पर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने बताया कि वे दरभंगा और कोशी प्रमंडल के सहरसा स्थित महिषी तारा मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या, शोभायात्रा तथा मूर्ति पूजन-विसर्जन कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.