पीलीभीत, अप्रैल 19 -- भगवान परशुराम जयंती पर अलग अलग जगह पर आयोजन हुए। कार्यक्रमों के अंतर्गत भगवान परशुराम को नमन कर उनके चरित्र और आदर्श को आत्मसात करने का आवाहन किया गया। शहर के द्वारिकाधीश मंदिर समेत श्री गौरीशंकर मंदिर परिसर और मंसा सिंह चौकी के नजदीक सकटूमल पाकड़ के पास भी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान विप्र जनों को सम्मानित भी किया गया। आयोजन में कई वरिष्ठजनों को उनके अपने अपने कार्यक्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा गया। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती आज, जलालाबाद में आस्था और पर्यटन का होगा संगम यह भी पढ़ें- खत्ता रोड से पुष्प वर्षा के बीच निकली भगवान परशुराम शौर्य शोभायात्रा यह भी पढ़ें- Parshuram Jayanti 2026: भगवान शिव ने दी शस्त्र की विद्या, मां का ही वध किया, जानें कौन थे भगवान परशुराम?

हिंदी हिन्द...