भगवान परशुराम के स्वरूप को लेकर शिकायत, जांच की मांग
गोरखपुर, जून 19 -- गोरखपुर। भगवान परशुराम के स्वरूप से जुड़े एक कथित आपत्तिजनक चित्र के सार्वजनिक प्रदर्शन पर विवाद गहरा गया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य प्रशांत त्रिपाठी ने एसएसपी सहित संबंधित अधिकारियों को ई-मेल भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया है कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भगवान परशुराम के स्वरूप को एक जीवित राजनीतिक व्यक्ति से जोड़कर प्रदर्शित किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ता ने आयोजकों, पोस्टर तैयार करने वालों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। प्रशासन स्तर पर मामले की जांच की उम्मीद जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.