आगरा, अप्रैल 21 -- नगर के रेलवे रोड के प्राचीन दुर्गा मंदिर में स्थित भगवान परशुराम के मंदिर में ब्राह्मण महासभा के द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य अनूप अवस्थी ने वैदिक मन्त्र उच्चारित करते हुए यज्ञ संपन्न कराया। हवन यज्ञ के मुख्य यजमान व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुमित द्विवेदी ने हवन में आहूति दीं। गुरु जनार्दन शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम अनेकों बार पृथ्वी से अत्याचारियों व दुष्टों का संहार कर धर्म की स्थापना की थी। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर ब्राह्मण महासभा के महामंत्री अमित दीक्षित, परशुराम सेना अध्यक्ष आकाश तिवारी, शिव उपाध्याय, रमाकांत मिश्रा, धरनीष गौतम, धैर्य गौतम, संजय उपाध्याय, अशोक तिवारी, शशिकांत मिश्रा, प्रदीप दीक्षित व अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर हुआ सामूह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.