लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- भगवान परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा ने शहर में कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महासभा के अध्यक्ष नंद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में परशुराम चौक पर दीप प्रज्वलन किया गया। इसमें तमाम लोग शामिल हुए। रविवार को प्रगतिशील ब्राह्मण धर्मशाला में जन्मोत्सव समारोह व भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पलिया ब्लाक प्रमुख वीरेन्द्र कुमार शुक्ला रहे। अध्यक्ष, महामंत्री कुमुदेश शंकर शुक्ल, नवीन पाण्डेय, राजेश शुक्ल, संगठन मंत्री शिशिर अवस्थी, अभिषेक अवस्थी, राम नारायण दीक्षित ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने का पर्व है। यह भी पढ़ें- ब्राह्मण सभा ने मनाई परशुराम की जयंती हरिनाम शंकर अवस्थी, अभिजात मिश्र, विनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.