लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर मैगलगंज में भव्य शोभायात्रा का आयोजन अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। नवीन गल्ला मंडी से शुरू हुई इस शोभायात्रा में क्षेत्रवासी शामिल हुए। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए आगे बढ़ी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। भजन-कीर्तन और धार्मिक नारों के बीच यात्रा मढ़िया घाट पहुंची, जहां भगवान परशुराम का विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था देखने लायक रही। शोभायात्रा में मुख्य रूप से गन्ना समिति की चेयरमैन राजेन्द्र मिश्रा, श्याम किशोर अवस्थी, मनोज मिश्रा, मित्र कुमार अवस्थी, आलोक शुक्ला,नरेंद्र मिश्रा, कुलदीप त्रिवेदी,संदीप पाण्डेय, देवेंद्र बाजपेई, शैलेन्द्र बाजपेई, अनुराग बाजपेई,शीतल श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.