लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ। फैजुल्लागंज के केशव नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास श्री संकट हरण मंदिर से चिरंजीवी परशुराम मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शंखनाद, घंटा-घड़ियाल एवं जय श्री परशुराम के जयघोष के साथ श्रद्धालु, मातृशक्ति एवं युवा शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने किया। उन्होंने उत्तर विधानसभा ब्राह्मण परिवार लखनऊ भारत रजिस्टर्ड की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन कर भगवान परशुराम का आशीर्वाद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.