बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत। भगवान परशुराम संघ ने भगवान परशुराम प्रकटोत्सव की पूर्व संध्या पर शनिवार को शोभायात्रा निकाली। पुराना कस्बा स्थित योगेश्वर शिव मंदिर पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। इन्द्रप्रस्थ पीठाधीश्वर शंकराचार्य श्रीकृष्ण स्वरूप महाराज व पंडित सोमदत्त शास्त्री ने पूजन के बाद यात्रा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा रहे। शोभायात्रा पांड़व रोड, गांधी बाजार, बडा बाजार, कोर्ट रोड से होते हुए परशुराम भवन पक्का घाट मन्दिर बागपत पहुंची। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही थी। प्रसिद्ध बैंडबाजों के साथ भगवान का गुणगान किया जा रहा था। इस मौके पक्का घाट आश्रम प्रभारी हीरालाल शास्त्री, जयपाल शर्मा, विजय कौशिक, गगन गौड, राकेश मोहन शर्मा, अजय शंकर शर्मा, कपिल आलंबायन, पुरूषोत्...