प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 20 -- भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार ओझा ने रानीगंज सीओ कार्यालय के निकट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। क्षेत्रवासियों को शुभेक्षा प्रदान करते हुए कहा कि भगवान परशुराम से हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, देवेश प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, पूर्व प्रमुख राकेश सरोज, रविंद्र मिश्रा, विवेक शर्मा, नीरज ओझा, अंगद मौर्या आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- रेड़मा के राधाकृष्ण मंदिर में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर फारबिसगंज में निकली शोभायात्रा यह भी पढ़ें- शस्त्र और शास्त्र दोनों के देवता हैं भगवान परशुराम : ब्रजेश नंदन पांडेय

हिंदी हिन्दुस्तान की ...