झांसी, मार्च 18 -- भगवान परशुराम सेवा संस्थान के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा आयोजन को लेकर बैठक हुई। जिसमें धर्माचार्य समेत अन्य लोग शामिल हुए और शोभायात्रा से लेकर अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा को आकार दिया। आगामी 18 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सिद्धेश्वर सिद्ध पीठ मन्दिर में आयोजित बैठक के दौरान ही पत्रकारों से बताया कि 101 विद्वान पंडित इसमें शामिल होंगे। महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक की अध्यक्षता और विशिष्ट अतिथि डॉ दिलीप कुमार शर्मा रहे। भगवान परशुराम सेवा संस्थान के पदाधिकारी व सभी विप्र संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से बताया कि सभी ब्राह्मण बंधु मिलकर अपने इष्ट भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव की पूर्व संध्या पर 18 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से लक्ष्मी व्यायाम शाला से शोभायात्रा प्रारंभ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.