हरदोई, जून 6 -- हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गोपार के मजरा रामपुर में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद और गहरा गया है। प्रतिमा स्थापना के लिए सूचना दिए जाने के 59 दिन बाद भी शासन-प्रशासन से अनुमति न मिलने पर शनिवार को मूर्ति स्थापना स्थल पर धरना प्रदर्शन होगा। किसान संगठन के जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं पर अब तक अनुमति नहीं मिल सकी है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ रही है। रामपुर गांव स्थित गाटा संख्या 2296 में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। यह भी पढ़ें- 59 दिन बाद भी नहीं मिली अनुमति, आज होगा धरना प्रदर्शन प्रतिमा स्थापना को लेकर छह अप्रैल को थाना बघौली को सूचना दी गई थी। इसके ब...