मथुरा, अप्रैल 29 -- भगवान परशुराम युवा सेवा समिति द्वारा मंगलवार को कस्बे में भव्य परशुराम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान परशुराम के मनमोहक स्वरूप के साथ शिव-पार्वती, मां दुर्गा, मंगल पांडे, चंद्रशेखर आजाद सहित दो दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण केंद्र रहीं। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य पं. मुकेश भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं भगवान परशुराम की आरती, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन-पूजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के लोगों का कस्बा में जगह-जगह विभिन्न समाज के लोगों ने पटुका व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान नगर परशुराम के उद्घोषों से गुंजायमान रहा। शोभायात्रा बिहारीजी मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार, महदेवनगंज, गांधी नगर, आर्यनगर, दाऊजी नगर व रामनगर होते हुए पुनः बिहारीजी मंदिर पहुंची। इसमें हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.