कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- भगवान परशुराम की जयंती रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मॉडल पार्क रोडवेज बस स्टैंड के सामने सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा देवी संस्कृत विद्यालय के 51 ब्राह्मण बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार से की। शंख, घंटा- घड़ियाल की गूंज ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद जिला पंचायत चौराहा से मॉडल पार्क तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान परशुराम के जयघोष से पूरा मार्ग गूंज उठा। भगवान परशुराम का पूजन किया गया। इसके बाद ब्राह्मण समाज की गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके तप, त्याग और अद्वितीय पराक्रम पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, नारों से गूंजायमान रहा क...