गंगापार, अप्रैल 19 -- क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की। कई स्थानों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान परशुराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सम्हई स्थित राम-जानकी मंदिर में सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार मिश्र की अगुवाई में पूर्व प्राचार्य अवधेश तिवारी, प्रधानाचार्य संजीव त्रिपाठी, पप्पू पिपरा, पंकज त्रिपाठी, राम चंद्र शुक्ल बैरिस्टर, राम कृष्ण त्रिपाठी, विजय मिश्र आदि लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.