रिषिकेष, अप्रैल 19 -- योगनगरी में रविवार को अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की जयंती भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना की गई और भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य और ज्ञान को याद किया गया। परशुराम महासभा ने परशुराम चौक पर परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह भगवान परशुराम की आरती, हवन पूजन किया गया। परशुराम चौक पर कार्यक्रम का शुभारंभ दंडी स्वामी विज्ञानानंद तीर्थ, केशव स्वरूप महाराज, परशुराम सभा के अध्यक्ष संदीप शास्त्री, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, राज्य मौन पालन परिषद के उपाध्यक्ष गिरीश डोभाल ने संयुक्त रूप से किया गया। यह भी पढ़ें- अररिया: परशुराम जयंती पर फारबिसगंज में निकली शोभायात्रा स्वामी विज्ञानानंद तीर्थ ने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए इस प...