गिरडीह, फरवरी 6 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभु का मोक्षकल्याणक धूमधाम से मनाया गया। सम्मेदशिखर पर्वत पर स्थित टोंक पर विधिवत पूजा अर्चना कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। साधु संतों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ कई धार्मिक विधियां पूरी की गई। मधुबन स्थित जिनालय में विशेष पूजा अर्चना व धर्मसभा का भी आयोजन किया गया। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों समेत अनगिनत साधु संतों की निर्वाणभूमि सम्मेदशिखर पारसनाथ में छठे तीर्थंकर भगवान पद्मप्रभु का मोक्ष कल्याणक धार्मिक विधि विधान से मनाया गया। भगवान पद्मप्रभु के मोक्ष कल्याणक पर मधुबन में साधनारत साधु साध्वी समेत सैकड़ों श्रद्धालु पारसनाथ पर्वत की यात्रा कर मोक्षभूमि को नमन वंदन किया। पारसनाथ पर्वत स्थित पद्मप्रभु टोंक पर स्थित चरण चिन्ह की शुद्धि पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.