मथुरा, मई 1 -- नृसिंह जयंती पर पुराने शहर के प्राचीन नृसिंह मंदिरों में भगवान नृसिंह का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। पंचामृत अभिषेक के साथ महा आरती हुई। फूल-बंगले सजाए गए। दर्शनों के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। इसके साथ ही पुराने शहर में परंपरागत नृसिंह लीला के मंचन की धूम शुक्रवार से प्रारंभ हो जाएगी। यह भी पढ़ें- इस्कॉन सेंटर में रही नृसिंह जयंती की धूम, किया कीर्तननृसिंह देव का प्राकट्योत्सव शहर के असकुंडा घाट स्थित प्राचीन नृसिंह देव मंदिर पर नृसिंह देव का प्राकट्योत्सव परंपरागत रूप से मनाया गया। अभिजित बेला में दोपहर को नृसिंह देव का 251 किलो पंचामृत से महामस्तकाभिषेक वैदिक रीति से घंटा घड़ियाल की मंगल ध्वनि व मंत्रोच्चार के साथ हुआ। अभिषेक कार्य में तंत्र विशेषज्ञ मुन्नालाल मित्र टनाटन, सेवायत मनोज मिश्र, विनोद मिश्र, ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.