फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। श्री महाकाल मंदिर पांचालघाट में भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह भगवान की पूजा अर्चना की गयी। भगवान ने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए हिरण्यकश्यप का वध किया था। मंदिर की महंत अर्चना दीक्षित ने पूजन आरती करायी। फल, फूल, पूड़ी, सब्जी, पीले चावल का भोग लगाकर भक्तों को वितरित किया गया। माना जाता है कि भगवान नरसिंह की जो भक्त पूजा अर्चना करता है उसे कष्ट और शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। महंत ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। रामबाबू चौरसिया, चंदन, अवधेश बाजपेयी, बालकृष्ण, लालाराम, निर्मला बाजपेयी, सरोज सक्सेना, सपना आदि की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- भगवान श्रीहरि के चौथे अवतार हैं भगवान नरसिंह : स्वामी लक्ष्मणाचार्य यह भी पढ़ें- श्रीजगन्नाथ मंदिर में मनाया नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव यह भी पढ़ें- इस्कॉन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.