बांदा, अप्रैल 19 -- बांदा। अक्षय तृतीया पर वीरांगना रानी दुर्गावती समिति के तत्वाधान में आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो की ओर से भगवान महाकाल के नृत्य स्वरूप भगवान नटराज का पूजन अर्चन एवं घुंघरू पूजन किया गया। सभी ने कथक नृत्य की कॉपी बनाकर उसकी पूजा- पाठ की।सभी बच्चों ने कलश के ऊपर नारियल स्थापित कर एवं सर पर कलश धर नृत्य के प्रति अपना समर्पण एवं आगे भविष्य में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए इच्छा शक्ति के साथ संकल्प लिया सभी ने सामूहिक आरती पुष्प वर्षा एवं प्रसाद ग्रहण किया। स्टूडियो निदेशिका रश्मि गुप्ता निशा ने भगवान नटराज का पूजन अर्चन किया, इसके बाद सभी घुंघरू ,सभी कलश, और कॉपियों की पूजा की और माथे पर तिलक एवं घुंघरू समर्पित कर बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया। यह भी पढ़ें- बिलारी में धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा यह...