लखनऊ, मार्च 22 -- फोटो--- लखनऊ, संवाददाता।भगवान झूलेलाल जयंती पर बांटे गए कूपनों का इनाम घोषित कर दिया गया है। जयंती के दिन बारिश की वजह से लकी ड्रॉ नहीं निकाला गया था।आलमबाग वीआईपी रोड स्थित शिव शांति आश्रम में संत साईं हरीश लाल की अगुवाई में झूलेलाल जयंती पर वितरित किए गए कूपन का लकी ड्रॉ किया गया। मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी और अध्यक्ष रतन मेघानी ने बताया कि आश्रम में निकाला गया पहला प्राइज महादेव ड्राईफ्रूट स्टोर को 21 हजार रुपए नगद दिया गया। वहीं, दूसरा महेश तलरेजा को 15 हजार, तीसरा मोहित चैनानी को 7500 रुपए, चौथा पुरस्कार 5100 रुपए राजकुमार वाधवानी को मिला। पांचवां पुरस्कार अशोक कुमार मखीजा को 3100 रुपए, छठा पुरस्कार पुलकित राजपाल को 2500 रुपए दिया गया। साथ ही सांत्वना पुरस्कार में नमस्कार टेक्सटाइल, आलोक कुमार, श्री कुमार ...