लखनऊ, मार्च 18 -- राजाजीपुरम भगवान झूलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर बड़ी संख्या में सिंधी महिलाओं ने भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना कर भोग लगाया। आरती कर देश की खुशहाली की कामना की। राजाजीपुरम सिंधी पंचायत के मुखी संजय जसवानी, सचिव दीपक छाबड़ा, कोषाध्यक्ष नरेश चौधरी, बल्लू खुराना, राजकुमार टेकचंदनी, कैलाश चंदीरमानी, विजय वाधवानी ने भी भगवान झूलेलाल की भव्य प्रतिमा की आरती, पूजन किया। चेट्टी चंद मेला कमेटी प्रवक्ता अशोक मोतियानी, अध्यक्ष रतन मेघानी ने बताया कि बुधवार को कृष्णा नगर में सिंधु नगर में सिंधी पंचायत भव्य आयोजन करेगी, जिसमें बालक मंडली कटनी के कलाकार भगवान झूलेलाल के भगति गीत गाएंगे। इसके अलावा 19 मार्च को इंदिरा नगर सिंधी पंचायत में महिलाएं स्कूटर रैली निकालकर भगवान झूलेलाल के गीत गाएंगी। देर रात तक इंदिरा नगर कंवेंशन सेंटर में सा...