हल्द्वानी, मार्च 21 -- हल्द्वानी, संवाददाता। बरेली रोड स्थित झूलेलाल मंदिर प्रांगण में भगवान झूलेलाल का 1076वां जन्मोत्सव भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिल्ली से आए बाबू भाई एंड पार्टी की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें दमादम मस्त कलंदर, लाल मेरी पत रखियो सदा झूलेलाल जैसे भजनों पर सैकड़ों श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। समारोह के दौरान अमन तेजवानी को उत्तराखंड पावर वेटलिफ्टिंग में जीत और नेशनल स्तर पर क्वालीफाई करने पर सम्मानित किया गया। वहीं देश के पहले सिंधी महापौर श्रीचंद तेजवानी को अमरावती म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (महाराष्ट्र) में चुने जाने पर बधाई दी गई। शंकर लालवानी को सांसद बनने और कशिश मेठवानी को मिस इंटरनेशनल इंडिया जीतने के बाद सीडीएस चेन्नई में ऑल इंडिया स्तर पर दूसरा स्थान...