भगवान जो करते हैं अच्छा करते हैं: मनीष कृष्ण
गिरडीह, मई 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के बरमसिया में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक मनीष कृष्ण महाराज जी का प्रवचन चल रहा है। श्रीराम कथा महोत्सव के चौथे दिन महाराज जी ने श्रीराम के वन गमन, केवट से मिलन, नाव से गंगा पार होने, भरत मिलन, सुपर्णखा संवाद का भावपूर्ण प्रवचन किया। श्रीराम कथा के बीच भजनों की बरसात से भी श्रोताओं ने खूब आनंद लिया। महाराज जी ने सुनो सुनो सरकार मेरा यही रोजगार, कल होंगे राजा राम, बरसाने की छोरी, राधा गोरी गोरी, रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया जैसे कई भजन सुनकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शनि महाराज के साथ रावण और हनुमान जी के प्रसंग को सुनकर श्रोतागण भक्ति के सागर में डूबते रहे। इसी दौरान महाराज ने कहा कि भगवान जो करते हैं अच्छा करते हैं। एक प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा, एक राजा थे, जो पहली बार चाकू से एक फल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.