भगवान जगन्नाथ महाप्रभु को कराया गया महास्नान
सिमडेगा, जून 29 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को तामड़ा में श्री जगन्नाथ महाप्रभु, भाई बलभद्र बहन सुभद्रा के मूर्ति का स्नान कराया गया। इससे पूर्व पंडित जितेन्द्र पुरी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की गई। भगवान के विग्रहों को स्नान के बाद भगवान की मंगल आरती उतारी गई। पंडित जितेन्द्र पूरी ने बताया की स्नान पूर्णिमा के मौके पर प्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र बहन सुभद्रा के दर्शन को काफी पुण्य फलदायी माना जाता है। देव स्नान पूर्णिमा के साथ ही रथयात्रा उत्सव की तैयारी भी शुरू हो जाती है। परंपरा के अनुसार पानी से स्नान कर भगवान बीमार होंगे तथा उपचार हेतु उन्हे मंदिर के गर्भ गृह में रखा जायेगा। यह भी पढ़ें- पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ का 108 कलश से देव स्नान, जानें क्या बीमार पड़ जाते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.