उन्नाव, मार्च 30 -- शुक्लागंज। सोमवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष में भगवान जगन्नाथ जी की पारंपरिक पूजा-अर्चना का आयोजन नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस पूजा में नई गेहूं की बालियाँ, टेशू के फूल, कच्चे आम, गुड़-धनिया, मिट्टी की नई मटकी, गुझिया और पूड़ी आदि पूजन सामग्री का विशेष महत्व रहा। महिलाओं ने मटकी में गुड़-धनिया रखकर उसे आटे से सील दिया और शाम को प्रसाद के रूप में घर के सभी सदस्यों में वितरित किया। एक अनोखी परंपरा के तहत, भगवान जगन्नाथ के बेंत से घर के हर सदस्य को प्रतीकात्मक रूप से छुआ गया। मान्यता है कि इससे आयु, विद्या और यश में वृद्धि होती है। इस पूजा का उद्देश्य परिवार की एकता, अन्न के भंडार की समृद्धि और सुख-शांति की ...