भगवान जगन्नाथ के रथ में उतरा करंट, एक की मौत; दर्जनभर श्रद्धालु झुलसे
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- उत्तर प्रदेश के मेरठ में परीक्षितगढ़ में शुक्रवार दोपहर जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से रथ में करंट उतर आया और दर्जनभर से ज्यादा श्रद्धालु झुलस गए। एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर डीएम-एसएसपी और बचाव टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। परीक्षितगढ़ में ओम पब्लिक स्कूल में आयोजक पंडित अतुल शर्मा द्वारा भगवान जगन्नाथ की कथा का आयोजन पिछले पांच दिनों से कराया जा रहा था। रोजाना महाराज रोहित रिसालिया वृंदावन के द्वारा कथा कही जा रही थी। गुरुवार शाम कथा का समापन हो गया और शुक्रवार को रथयात्रा निकाली जानी थी। इसके लिए सैकड़ों श्रद्धालु जमा हुए और भगवान जगन्नाथ का रथ सजाया गया। अचानक बारिश के कारण पूजा और आरती किए बिना ही कुछ श्रद्धालु रथ को खींचकर रजवाहे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.