भगवान जगन्नाथ की हुई मंदिर वापसी
गुमला, जुलाई 25 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड के नागफेनी गांव स्थित ऐतिहासिक घुरती रथ मेला शनिवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। नौ दिनों तक मौसी घर में प्रवास के बाद भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा रथ पर सवार होकर अपने मुख्य मंदिर लौटे। भगवान की घर वापसी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे मार्ग में भक्तों ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के दर्शन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रथ यात्रा को लेकर प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन समिति पूरी तरह मुस्तैद रही। यह भी पढ़ें- Simdega News: हरि बोल के जयकारे के साथ ठाकुरबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.