भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को कराया गया औषधीय जल से स्नान
पाकुड़, जून 30 -- महेशपुर बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ परिसर में स्थापित जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को देव स्नान यात्रा उत्सव आस्था, भक्ति और परंपरा के माहौल में मनाया गया। इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को औषधीय जल से स्नान कराया गया। इस भव्य आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर प्रबंधन के अनुसार देव स्नान यात्रा का कार्यक्रम दिन में 10 बजे से शुरू हुआ और लगभग चार बजे तक चला। प्रारंभ में प्रभु को विशेष पूजा अर्चना के बाद भोग अर्पित किया गया। स्नान उत्सव के बाद भगवान को परंपरानुसार मंदिर में 15 दिनों के लिए एकांतवास में रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- 14 दिनों के अनुष्ठान के बाद रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी जाएंगे भगवान जगन्नाथ धार्मिक मान्यता है कि स्नान के बाद महाप्रभु अस्वस्थ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.