घाटशिला, जून 30 -- गालूडीह। दारीसाई स्थित नवकुंज मंदिर में सोमवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का महास्नान पूजन का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी से कलश यात्रा निकालकर भगवान का जलाभिषेक कराया। सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं पिला वस्त्र धारण कर स्वर्णरेखा नदी पहुंचीं। वहां पुजारी संजय मुखर्जी के द्बारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर पहुंचकर पुजारियों ने विधि-विधान से 108 कलश जल, दूध, दही, घी, शहद और सुगंधित द्रव्यों से भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा का महास्नान कराया। यह भी पढ़ें- भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को कराया गया औषधीय जल से स्नान यह भी पढ़ें- पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ का 108 कलश से देव स्नान, जानें क्या बीमार पड़ जाते हैं महा...