मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने 26 अक्तूबर को निकाले जाने वाली चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा की तैयारियों पर मंथन किया। मंगलवार को अपने आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष डा. गौरव श्रीवास्तव ने बताया शोभायात्रा कानूनगोयान स्थित भैया जी के मंदिर से आरंभ होगी। यह विभिन्न रास्तों से होते हुए चित्रगुप्त इंटर कालेज पहुंच कर संपन्न होगी। निर्णय लिया गया शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सभी कायस्थ परिवारों ,संगठनों एवं संस्थाओे को आमंत्रित किया जाएगा। पदाधिकारियों से 50-50 परिवारों से संपर्क करने का आह्वान किया गया। कायस्थ संस्थाओं से समन्वय बनाने के लिए तीन सदस्य समिति बनाई गईं। इसमें डा. संजीव सक्सेना,अभिषेक भटनागर और राजीव सक्सेना को शामिल किया गया। बैठक में नरेंद्र प्रसाद सक्सेना, निर्वेश भटनागर, दीपक शरण सक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.