गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर। श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा की ओर से भव्य महा आरती का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय कुमार श्रीवास्तव (सहायक प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक) मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री चित्रगुप्त के विधि-विधान से पूजन एवं आरती के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष राजेश चंद्रा, मंत्री अंबरीश श्रीवास्तव समेत सभा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.