उरई, मार्च 3 -- जालौन। चित्रगुप्त समिति की बैठक अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें भगवान चित्रगुप्त की पूजा कार्यक्रम के साथ सात विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा का निर्णय लिया गया। होली के बाद चैत्र मास की कृष्ण पक्ष द्वितीया के दिन होने वाली चित्रगुप्त पूजा के कार्यक्रम को लेकर चित्रगुप्त समिति की अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित की गई। इस वर्ष होली का पर्व चार दिवसीय होने के कारण निर्णय लिया गया कि पूजा चैत्र द्वितीया चार मार्च दिन बुधवार को होगी। सामूहिक पूजा, अर्चना मोहल्ला नारोभास्कर स्थित वीरेंद्र भवन में स्थापित भगवान श्रीचित्रगुप्त मंदिर में होगी। बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार, आगामी वर्ष में समिति के चुनाव से पूर्व सदस्यता अभियान चलाए जा...