भगवान को प्रत्यक्ष स्वरूप मानकर करें दर्शन : गणेश महराज
आजमगढ़, मई 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेंहनगर क्षेत्र के महादेव पारा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को वृंदावन से आए कथावाचक पं. गणेश उपाध्याय ने भगवान के दर्शन और भक्ति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान के श्रीविग्रह के दर्शन, उनके चरित्र का श्रवण और संतों की वाणी का लाभ मिलना, यह स्वयं ईश्वर की विशेष कृपा का प्रमाण है। मनुष्य को इस अवसर को साधारण नहीं समझना चाहिए, बल्कि इसे अपने जीवन का सौभाग्य मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर में स्थापित ठाकुरजी की मूर्ति को कभी पाषाण (पत्थर) की भावना से नहीं देखना चाहिए। यदि कोई भक्त यह सोचता है कि यह केवल पत्थर की मूर्ति है, तो वह सच्चे दर्शन के भाव से वंचित रह जाता है। उन्होंने कहा कि जब भी भक्त भगवान के दर्शन करें, तो उन्हें प्रत्यक्ष साक्षात ईश्वर के रूप में अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.