प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन प्रयागराज व दिव्य श्री राधा सखी मंडल की ओर से मुट्ठीगंज स्थित मुंशी रामप्रसाद की बगिया नारायण वाटिका के परिसर में सात दिवसीय श्री भक्तमाल कथा का शुभारंभ हुआ। डॉ. अनिरुद्ध ने कहा कि श्री भक्तमाल कथा भगवान विष्णु के प्रमुख 24 अवतारों की कथा है। यह भक्तों की कथा है जिसकी रचना नाभादास महाराज ने किया है। वे कहते हैं कि मनुष्य बिना भगवत शक्ति से भव से पार नहीं उतर सकता है। कथा के शुभारंभ से पहले नारायण वाटिका से भव्यता के साथ मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो हटिया पुलिस बूथ, मुट्ठीगंज छोटा चौराहा व सालिक गंज चौराहा से होते हुए वापस कथास्थल पर पहुंची। यात्रा में भगवान विष्णु के भक्त सिरों पर कलश लेकर झूमते नाचते रहे। कथा के मुख्य यजमान विमला जायसवाल, साधना चतुर्वेदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.