भगवान के विग्रहों का कराया गया महाभिषेक
सिमडेगा, जून 29 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरसलोया में सोमवार को देवस्नान पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ स्वामी, उनके बड़े भ्राता भगवान बलभद्र, छोटी बहन देवी सुभद्रा एवं श्री गौर-निताई का वैदिक रीति-विधान के अनुसार दिव्य महाअभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया। पंडित केशव चंद्र पाणिग्राही एवं लखन द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान के श्रीविग्रहों का पवित्र जल, गंगाजल, पंचामृत तथा विभिन्न पूजन सामग्रियों से विधिवत महाअभिषेक सम्पन्न कराया। महाअभिषेक के उपरांत भगवान को सुगंधित पुष्प, पुष्पमालाएं एवं भोग अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने भी भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख, शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- भगवान जगन्नाथ सोलह दिन के एकांतवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.