भगवान के लिए सब भक्त एक समान
सहारनपुर, जून 15 -- तीतरों। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास प्रमोद कृष्णा जी महाराज ने कहा कि मनुष्य के पास लगन हो तो भगवान भक्त के पास खुद चलकर आते हैं। वह अपने भक्त के साथ कोई भेदभाव नहीं करते हैं। उनके लिए सब समान है। उनके लिए कोई छोटा या बड़ा नहीं है। वीर पैलेस आयोजित तीसरे दिन की कथा के दौरान कथा व्यास ने कहा कि जो संकट में होता है भगवान उसकी रक्षा खुद करते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन सांसारिक सुख को भोगने के लिए नहीं मिला है। यह हमें प्रभु भक्ति करने के लिए मिला है। यह भी पढ़ें- सच्चे भक्त का सम्मान स्वयं भगवान करते हैं: चैतन्य हरिचरत महाराज इस दौरान विनोद बंसल, मुन्नी देवी, नीरज महेश्वरी, संतोष कुमार, राजकुमार, सीमा देवी, मधु आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.