कानपुर, अप्रैल 4 -- शिवली/राजपुर। भगवान पर निर्भर रहने वाले भक्तों की रक्षा व कल्याण के लिए श्री नारायण हरि विष्णु हर क्षण तत्पर रहते हैं। मैथा ब्लॉक क्षेत्र के अनूप पुर भाऊपुर गांव में चल रही श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तृतीय दिवस श्रीधाम वृन्दावन से पधारे सरस कथा व्यास पंडित प्रहलाद त्रिपाठी ने यह उद्गार व्यक्त किए। इस मौके पर ध्रुव व प्रहलाद चरित्र का वर्णन सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे। मैथा क्षेत्र के अनूपपुर भाऊपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस शनिवार को आचार्य प्रहलाद त्रिपाठी ने ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कहाकि मानव जब नीति की अनदेखी कर रुचि पर निर्भर होकर कार्य करता है, तो वह उचित निर्णय नहीं ले पाता है। उन्होने कहाकि राजा उत्तानपाद जीव है उन्होंने रानी सुनीति की अनदेखी कर सुरुचि के दबाव में बालक ध्र...