झांसी, अप्रैल 22 -- ग्राम पंचायत मेलोनी स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में रामू उपाध्याय व आशीष द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण से बैठकी पूजन कराया। होम-हवन किया गया। जिससे वातावरण सुगंधित हो गया। पुराण वाचक कुलदीप मिश्रा शास्त्री ने श्रीकृष्ण भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कहा, भगवान के प्रति प्रेम ही जीवन का वास्तविक और शाश्वत आनंद है। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि संसार का सुख क्षणिक होता है, जबकि प्रभु भक्ति से मिलने वाला आनंद स्थायी, आत्मिक होता है। मनुष्य यदि सच्चे भाव से भगवान का स्मरण करता है तो उसके जीवन में शांति, संतोष और आंतरिक सुख का संचार होता है। भक्ति मार्ग को जीवन का सर्वोत्तम मार्ग बताते हुए उन्होंने कहा कि यही मनुष्य को उसके वास्तविक लक्ष्य तक पहुंचाता है। कथा वाचक ने श्रद्धालुओं से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.