मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- मुजफ्फरनगर सनातन धर्म सभा भवन में अग्रवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक हिमेश शास्त्री जी महाराज (मथुरा वाले) ने सती चरित्र, ध्रुवाख्यान, भरत चरित्र और नृसिंह अवतार के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।हिमेश शास्त्री ने कहा कि बालक ध्रुव की अटूट भक्ति और प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान का नृसिंह अवतार यह सिद्ध करता है कि सच्ची श्रद्धा होने पर परमात्मा सदैव अपने भक्त के साथ रहते हैं। उन्होंने जोर दिया कि भक्ति से ही जीवन के शोक, भय और मोह मिटते हैं। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।मुख्य यजमान मोहित मित्तल, राजेश जैन, शैलेष कुच्छल, विख्यात अग्रवाल और संदीप गर्ग ने व्यास पीठ का पूजन किया। इस अवसर पर परमात्मा शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.