वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विश्व शांति की कामना के साथ दिगंबर जैन समाज काशी की ओर से भेलूपुर जैन मंदिर में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान के पांचवे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यह भी पढ़ें- सिद्धचक्र महामंडल विधान में उमड़े श्रद्धालु धार्मिक प्रवचन चातुर्मास कर रहे मुनि श्री 108 धर्म सागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान के पास भिखारी बनकर नहीं, बल्कि भक्त बनकर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति, श्रद्धा और श्रेष्ठ आचरण ही मनुष्य को भगवान बनने की दिशा में ले जाते हैं।भक्ति की शक्ति मुनि धर्म सागर महाराज ने कहा कि भक्ति में इतनी शक्ति होती है कि कई बार भगवान को स्वयं अपने भक्तों के सामने प्रकट होना पड़ा। उन्होंने जैन शास्त्रों में वर्णित अंजन चोर के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि निष्कपट...