गिरडीह, नवम्बर 30 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन आनुआइयों का आस्था का केंद्र सम्मेदशिखर मधुबन में भक्ति भावना के साथ जिनेन्द्र भगवान का जन्म कल्याणक मनाया गया। भगवान के जन्म महोत्सव में आध्यात्मिक रंग में दिन भर तीर्थयात्री डूबे रहे। पंचकल्याणक के निमित भगवान के महोत्सव पर मधुबन में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। साधु संतों के सानिध्य में विविध धार्मिक विधियां पूरी की गई। बताया जाता है कि जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर मधुबन में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव से मधुबन का माहौल भक्तिमय हो उठा है। प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित शनिवार को भगवान के जन्मकल्याणक पर श्रद्धालुओं ने अध्यात्म की गंगा में डुबकी लगाई। कार्यक्रम के तहत साधु संतों के सानिध्य में दिनभर धार्मिक विधियां पूरी की गई। संगीतमय धार्मिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.