भगवान के चिंतन से दूर होतीं चिंताएं
मुरादाबाद, मई 29 -- रेती मोहल्ला स्थित देव गुरु बृहस्पति महाराज शेरो वाला मंदिर में चल रही विष्णु पुराण में कथा व्यास पंडित विष्णु शर्मा ने कहा कलियुग में हरि भजन से हरी मानव कल्याण है। हरिनाम संकीर्तन करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। भगवान के चिंतन से मानव की चिंताएं दूर होती हैं। जो मनुष्य इस अधिक मास में भजन, कीर्तन, दान, जप और गंगा स्नान करता है उसके जीवन से कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान का चिंतन करने वाला भव सागर पार हो जाता है। कलियुग में भगवान को पाने का सरल उपाय उनका चिंतन ही है। मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर विधायक रितेश गुप्ता रहे। श्रद्धा शर्मा, मुन्नी अग्रवाल, कल्पना गुप्ता, शालिनी गुप्ता, सोनिया अग्रवाल, राशि रस्तोगी आदि व्यवस्था में रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.