मुरादाबाद, नवम्बर 24 -- सूर्य नगर लाइनपार स्थित कृष्णा पब्लिक इंटर कालेज के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही। कथा व्यास कृष्ण कांत शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। इसके बाद उन्होंने भजन के माध्यम से श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया तो सभी भक्ति भाव से सराबोर होकर झूमने लगे। उन्होंने नृत्य करना शुरू कर दिया। जैसे ही कृष्ण के रूप में सजे बच्चों को पंडाल में प्रवेश कराया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। भजनों पर देर तक सभी झूमते रहे। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में रचना शर्मा, सीनू, लक्ष्मी, शुक्लानी, मीना, रजनी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...