जहानाबाद, मई 6 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। भक्ति जब अपने चरम पर पहुंचती है, तो इंसान असंभव को भी संभव कर दिखाता है। ऐसा ही एक अद्भुत उदाहरण हुलासगंज प्रखंड के केऊर पंचायत अंतर्गत खोना गांव निवासी अनूप कुमार राहुल ने प्रस्तुत किया है। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति गहरी आस्था और समर्पण ने उन्हें एक ऐसा संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया, जिसे सुनकर हर कोई आश्चर्यचकित है।

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति अनूप कुमार राहुल पर भगवान कृष्ण की भक्ति का ऐसा रंग चढ़ा कि उन्होंने हुलासगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर हुलासगंज से दौड़ते हुए वृंदावन जाने का संकल्प ले लिया। अपने संकल्प को साकार करने के लिए उन्होंने 12 अप्रैल को मंदिर में भगवान लक्ष्मी-नारायण के दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की। उनकी यह यात्रा बेहद कठिन और प्रेरणादायक रही। अनूप दिनभर लगातार दौड़ते रहते और रात ...