पटना, अक्टूबर 14 -- बिहार चुनाव को लेकर हलचल काफी बढ़ी हुई है। इस बीच मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह भगवान की शरण में नजर आए हैं। अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। एक दिलचस्प बात यह भी है कि अभी जनता दल यूनाइटेड ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन अनंत सिंह को जदयू का सिम्बल मिला है। इस सीट पर नामांकन से पहले अनंत सिंह ने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की है। मोकामा विधानसभा सीट अनंत सिंह की पारंपरिक सीट रही है। वो यहां से विधायक रह चुके हैं। इस सीट पर उनके नामांकन से पहले अनंत सिंह ने पूजा की है। जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें नजर आ रहा है कि अनंत सिंह के सैकड़ों समर्थक इस दौरान वहां मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: महागठबंधन की गांठ खुली नहीं, कांग्रेस और VIP प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.