बांदा, मार्च 26 -- नरैनी संवाददाता। कस्बे के रामलीला मैदान पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा वाचक देवी राधिके ने भक्तों को शुकदेव कथा, कपिल अवतार एवं ध्रुव चरित्र का महात्म्य बताया। उन्होंने भगवान के विभिन्न स्वरूपों और उनके अवतारों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान शुकदेव जी की तपस्या और ज्ञान का उल्लेख करते उन्होंने बताया कि सच्चे संत का जीवन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होता है। कपिल भगवान के अवतार की कथा सुनाते हुए उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व समझाया। ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि बालक ध्रुव की अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प से प्रसन्न होकर भगवान ने उन्हें अटल स्थान प्रदान किया, जो आज भी ध्रुव तारे के रूप में आकाश में विद्यमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...