सीवान, मार्च 10 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के हरपुर कोटवां पंचायत के चांद परसा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर वार्षिकोत्सव व श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्री वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक पंडित प्रतीक मिश्रा ने भक्त ध्रुव, वाराह अवतार व कपिल भगवान की कथा सुनाई.कहा कि ध्रुव एक छोटा सा बच्चा था, जो अपने पिता उत्तानपाद की गोद में बैठने के लिए तरसता था, लेकिन उसकी सौतेली मां सुरुचि ने उसे अपने पिता की गोद में बैठने से रोक दिया, जिससे ध्रुव को बहुत दुखी हुआ और उसने भगवान का नाम लेना शुरू कर दिया। तस भगवान ने ध्रुव की भक्ति से प्रसन्न होकर उसे दर्शन दिए और उसे वरदान दिया कि वह उत्तम राजा बनेगा और उसकी कीर्ति सदा रहेगी। भगवान की भक्ति और श्रद्धा से कुछ भी असंभव नहीं है। वाराह अवतार की कथा का प्रसंग में कहा कि हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार वारा...